SUBAH TAHLNE KE FAYADE AUR NIYAM
सुबह टहलने के नियम 1- आप को अगर सुबह जल्दी उठना है तो रात को जल्दी सोना होगा | 2- सुबह उठकर शौच के बाद हाँथ और मुंह धो ले | 3- शौच जाने से पहले एक दो गिलास पानी पी ले |सर्दी के मौसम में गर्म पानी और अन्य मौसम में सुविधा अनुसार जल का सेवन करे | 3- इसके बाद मौसम के अनुसार अपने टहलने वाले कपड़ो को पहन ले और गहरी सांस लेते हुवे टहलने को निकल जाए | 4- टहलते समय मुंह बंद हो और पैर तेजी से चले आपकी चाल सामान्य से थोडा तेज होना चाहिए नहीं तो सुबह टहलने का फायदा नहीं मिलेगा | 5-एक सामान्य व्यक्ति को कम से कम पांच किलोमीटर टहलना चाहिए और स्वस्थ्य व्यक्ति को या जिसको स्वस्थ्य होना है उसको पांच किलोमीटर आना और पांच किलोमीटर जाना चाहिए यानि दस किलोमीटर टहलना चाहिएऔर बीच में रेस्ट भी लेना चाहिए | 6- महिलाओ को दो से तीन किलोमीटर तक टहलन...