SUBAH TAHLNE KE FAYADE AUR NIYAM
सुबह टहलने के नियम
1- आप को अगर सुबह जल्दी उठना है तो रात को जल्दी सोना होगा |
2- सुबह उठकर शौच के बाद हाँथ और मुंह धो ले |
3- शौच जाने से पहले एक दो गिलास पानी पी ले |सर्दी के मौसम में गर्म पानी और अन्य मौसम में सुविधा अनुसार जल का सेवन करे |
3- इसके बाद मौसम के अनुसार अपने टहलने वाले कपड़ो को पहन ले और गहरी सांस लेते हुवे टहलने को निकल जाए |
4- टहलते समय मुंह बंद हो और पैर तेजी से चले आपकी चाल सामान्य से थोडा तेज होना चाहिए नहीं तो सुबह टहलने का फायदा नहीं मिलेगा |
5-एक सामान्य व्यक्ति को कम से कम पांच किलोमीटर टहलना चाहिए और स्वस्थ्य व्यक्ति को या जिसको स्वस्थ्य होना है उसको पांच किलोमीटर आना और पांच किलोमीटर जाना चाहिए यानि दस किलोमीटर टहलना चाहिएऔर बीच में रेस्ट भी लेना चाहिए |
6- महिलाओ को दो से तीन किलोमीटर तक टहलना चाहिए |
7- बच्चो को एक से दो किलोमीटर तक टहलना चाहिए |
8-टहलना सबसे उत्तम व्यायाम है इसे कोई भी कर सकता है चाहे वह रोगी हो वृद्ध हो महिला हो पुरीष हो ,चाहे कोई मौसम हो चाहे कोई जगह हो |
9- टहलने वाले व्यक्ति के बारे में कहा गया है कि वह 100 वर्ष तक जीता है और बीमार नहीं होता है |
10- टहलने से दिन भर स्फूर्ति बनी रहती है जल्दी वृद्धा वस्था नहीं आती है |
11- काम करने में मन लगता है और चेहरे पर ताजगी बनी रहती है युवा पन झलकता है |
12- सुबह उठने वाले व्यक्ति और टहलने वाले व्यक्ति गरीब नहीं होते कामचोर नहीं होते आलसी नहीं होते ऐसा विद्वानों का मत है |
13- ऐसा कहा जाता है कि सौ रोगों कि एक दावा हवा और वह हवा सुबह सुबह ही मिलती है क्योकि सुबह सुबह रात भर का गर्दा धूल आसमान से ओस के द्वारा जमीं पर आ जाता है और हवा साफ हो जाती है |
14- सुबह जो हवा ली जाती है उसको पवन स्नान भी कहा जाता है , पवन स्नान सबसे उत्तम स्नान माना जाता है |
इसलिए मेरा आप सब से अनुरोध है कि जहा तक संभव हो सुबह जब भी आप उठे और जितना हो सके टहलने कि आदत डालिए |
जय जीव

Comments
Post a Comment