maa par kavita ..........


भाग्य विधाता है नारी 
छाया और धूप है नारी 
जान की माता है नारी 
दुर्गा का रूप है नारी |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
माँ कि ममता है नारी 
प्रकृति कि सबसे सुन्दर कृति है नारी 
बच्चो को पालती है नारी 
पुरुष को सम्भालती है नारी |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻


घर परिवार कि मान है नारी 
रिश्तो कि पतवार है नारी 
जब जब संकट आता  है 
दुष्टों का संहार करती है नारी |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
कमजोर समझकर वार न करना 
काँटों के साथ पलती है फूल है नारी 
हर कांटे से वाकिफ है नारी 
तलवार कि धार  है नारी |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
कभी राधा तो कभी मीरा है नारी 
सीता और सावित्री है नारी 
नारियो के रूप में 
ईश्वर का प्रतिरूप है नारी |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
साथ दे तो सम्राट बना दे 
रूठ जाये तो महाभारत करा दे 
हठ पर उतर जाये तो यमराज से भी
मृत्यु को छीन लेती है नारी |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
ईश्वर कि कृपा है नारी 
जिसपर ईश्वर मेहरबान होता है 
उसपर नारी मेहरबान होती है 
आपको प्रणाम है , बारम्बार प्रणाम है |
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻


कुमार आलोक 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हम विश्वकर्मा है

SUBAH TAHLNE KE FAYADE AUR NIYAM